0 0
Read Time:3 Minute, 40 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक गंगा तालाब छठ घाट परिसर में रविवार को भक्तिमय वातावरण के बीच सूर्य मंदिर निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया गया। मंदिर निर्माण समिति और ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में नारियल फोड़कर और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।
5 अप्रैल, रविवार की सुबह गंगा तालाब छठ घाट परिसर में गांव के प्रबुद्धजनों, युवाओं और महिलाओं की एक वृहत बैठक आयोजित की गई। इस चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि छठ घाट परिसर में भगवान भास्कर का एक भव्य और स्थाई मंदिर बनाया जाएगा, जिसमें सूर्य भगवान की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उपस्थित जनसमूह ने इस प्रस्ताव का हर्षध्वनि के साथ स्वागत किया।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे। सभी ने भगवान सूर्य की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर,नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना की और मंदिर निर्माण के संकल्प को दोहराया। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर बनने से न केवल छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, बल्कि यह क्षेत्र एक प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में भी उभरेगा।
कार्यक्रम के दौरान भाई-बंधुओं और माताओं-बहनों ने सामूहिक रूप से मंदिर निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीणों के बीच इस पहल को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
मौके पर मुख्य रूप से सुदर्शन बियार , नरेश साह, मनोज गुप्ता, सुनील प्रजापति ,नंदू साह, महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, रामलाल बियार ,बबलू बियार, मनोज साह, पप्पू बियार, विजय बियार, प्रबोधन साह, प्रभु साह, शंकर साह, राजकुमार यादव , रमाशंकर विश्वकर्मा ,रामप्रवेश साह, कृष्णा बियार,बिंदु बियार ,सुरेश साह ,मालती गुप्ता , लालती देवी ,शिकांती देवी , कमोदा देवी, सुषमा देवी , प्रतिमा देवी ,सीमा देवी, अंजनी देवी, नंदकुमारी देवी, खुशबू कुमारी , सरिता देवी, सविता देवी , प्रदीप बियार , बिगन बियार ,सुरेश प्रजापति, जितेन्द्र बैठा , सर्वेश गुप्ता ,शंकर यादव , मनोज यादव , शिलवंती देवी , अवधेश बियार, फुदून साह , मुंद्रिका साह,चंद्रौती देवी, योगेंद्र ठाकुर , सीता देवी आदि मौजूद थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *