0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second



अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना। प्रखंड मुख्यालय निवासी दवा व्यवसायी सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता के पुत्र अमित कुमार गुप्ता का चयन झारखंड सिविल कोर्ट में असिस्टेंट क्लर्क के पद पर होने से स्वजनों में खुशी की लहर है। उनके इस सफलता पर स्वजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

रोहित कुमार गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रमना से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने श्री बंशीधर नगर स्थित शंकर प्रताप देव डिग्री कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वहीं स्नातकोत्तर की शिक्षा नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय, पटना से प्राप्त की।

बताया जाता है कि अमित शुरू से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति गंभीर रहा हैं और लगातार तैयारी कर रहा था। उनके इस चयन को उनकी मेहनत और लगन का परिणाम माना जा रहा है।

अमित की इस उपलब्धि पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, प्रमुख करुणा सोनी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता अनुज कुमार चंद्रवंशी,मुन्ना प्रसाद सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *