खरौंधी से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी थाना क्षेत्र के अरंगी गांव के गटीयरवा टोला निवासी सुनेश्वर सिंह के घर में गरुवार के अहले सुबह लगभग 7 बजे घर मे आग लगने से पूरा घर जलकर राख हो गया है। जानकारी के अनुसार अरंगी निवासी सुरेश्वर सिंह के पोता घर के अगल-बगल खेल रहा था इसी दौरान उक्त पोते ने सलाई की माचिस से आग लगा दिया। सुनेश्वर सिंह की पत्नी पानी लेने चापाकल पर गई हुई थी। आकर देखा तो घर में आग पकड़ चुका था वह गुहार करती तब तक आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था लोग जुटे घर को बचाने का प्रयास किया गया लेकिन आग का रफ्तार इतना तेज था कि उसे कोई बुझाया नहीं जा सका और पूरा घर जलकर राख हो गया। सुरेश्वर सिंह के घर में रखें सभी सामान जलकर राख हो गये। यहां तक कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, सोना एवं चांदी के गहना सहित ₹30 हजार नगद सहित अन्य सामान जैसे चावल, दाल, गेहूं, सरसों आदि सभी सामान जलकर राख हो गए। अगलगी की घटना में सुरेश्वर सिंह का तकलीभान ₹4 लाख का नुकसान का आकलन ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है। अरंगी पंचायत के मुखिया शिवकुमार प्रसाद यादव एवं श्यामसुंदर राम ने बताया कि सुरेश्वर सिंह के घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए यहां तक कि खाने पीने पहनने ओढ़ने के कपड़ा आदि भी समान नहीं बचा सके लपट इतना तेज था की कोई भी आग के पास जा नहीं सका जिससे सभी समान घर में रखे जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि सुनेश्वर सिंह के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है साथ ही रहने के लिए भी कोई ठिकाना नहीं रहा।

Leave a Reply