0 0
झारखंड की बड़ी ख़बर चार लोगो की मौत - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 50 Second

तेज रफ्तार स्कॉपियो पेड़ से टकराया, चार लोगों की मौत

झारखंड की बड़ी ख़बर चार लोगो की मौत

देवघर जिले में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें चार लोगों की मौत की ख़बर है। ये घटना देवघर के मोहनपुर थाना अंतर्गत जमुनिया के पास की है, जहां भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज के जीरवाबाड़ी से देवघर आ रही स्कॉर्पियो मोहनपुर थाना अंतर्गत जमुनिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।इस स्कॉर्पियो में आधा दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें 4 लोगों की मौत की हो गयी। वहीं ड्राइवर और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को निकला गया उसमें से शव और घायलों को बाहर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो साहिबगंज के जीरवाबाड़ी से आ रही थी। आशंका जताई जा रही है कि संभवतः स्कॉर्पियो चालक को नींद आने से वजह ये हादसा घटित हुआ है। जहां चालक ने जमुनिया जंगल के पास एक पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक व्यक्ति की मौत इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर ले जाने के दौरान हुई। वहीं चालक समेत अन्य लोग घायल हुए हैं।

https://youtu.be/dWwABkV-kM0

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress