बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय के 4 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को प्रथम पाली में मैट्रिक के संस्कृत व द्वितीय पाली में इंटर की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। मैट्रिक की परीक्षा में कुल 1684 परीक्षार्थियों में 36 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट के कुल 827 में 27 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। जबकि मैट्रिक के 1648 व इंटरमीडिएट के 800 परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण परीक्षा लिखी। राजकीयकृत उच्च विद्यालय चितविश्राम परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक सह प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में मैट्रिक के कुल 409 में 9 परीक्षार्थी तथा इंटर के कुल 76 में 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि मैट्रिक के 400 व इंटर के 72 परीक्षार्थियों ने परीक्षा लिखी। शंकर प्रताप देव इंटर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य राजू प्रसाद राज ने बताया कि मैट्रिक के कुल 371 परीक्षार्थियों में 362 तथा इंटर के कुल 56 में 54 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि मैट्रिक के 9 व इंटर के 4 परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रहे। अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक सह प्रधानाध्यापिका सविता गुप्ता ने बताया कि मैट्रिक के कुल 317 परीक्षार्थियों में 7 तथा इंटर के कुल 365 में 10 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। जबकि मैट्रिक के 310 व इंटर के 355 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जमा दो उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के अमरेंद्र दास ने बताया कि मैट्रिक के कुल 587 में 11 तथा इंटर के कुल 152 में 5 परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रहे। जबकि मैट्रिक के 576 व इंटर के 147 परीक्षार्थी शांतिपूर्ण परीक्षा लिखे। ठाकुर दयाल देव माणिक राज इंटर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य उमेश सिंह ने बताया कि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के कुल 178 परीक्षार्थियों में 172 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
Read Time:3 Minute, 14 Second