सतबरवा में छात्रा का शव पेड़ से झुलता मिला
सतबरवा में छात्रा का शव पेड़ से झुलता मिला
पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के दुलसुलमा गांव के 18 वर्षीय छात्रा का शव घर के बगल में स्थित तालाब के समीप लगे बैर के पेड़ पर झूलता मिला। पुलिस ने शव को शनिवार को कब्जे में लेकर मेदिनीनगर के एमएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा की पहचान दुलसुलमा गांव निवासी मदन सिंह की पुत्री भारती कुमारी के रूप में हुई है।
परिजनों के मुताबिक़ बीती रात्रि को खाना खाकर सभी लोग घर के अंदर सोए हुए थे। सुबह नींद खुली तो लड़की घर में नहीं दिखी तो उसे खोजने के क्रम में तालाब के बगल में स्थित बेर के पेड़ पर शव फांसी के फंदे पर झूलता पाया। हालांकि इस दौरान लड़की की मां घर पर नहीं थी। वह अपने बहन के घर पर गई थी।
बताया जाता है कि लड़की इंटर का एग्जाम दे रही थी।
थानाप्रभारी ऋषिकेश राय ने बताया कि परिजनों के द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस हर पहलुओं पर छानबीन कर जांच कर रही है। घटनास्थल पर एएसआई केके दुबे के साथ पुलिस के जवान मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating