गढ़वा जिला के धुरकी प्रखंड से बिनोद पटेल की रिपोर्ट
धुरकी प्रखंड के आम्बाखोरेया पंचायत के केतमा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश भाजयुमो व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे के निर्देशानुसार धुरकी में समाजिक न्याय पखवाड़ा और आजादी के अमृत महोत्स्व के उपलक्ष्य में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पूर्व स्वतंत्रता सेनानी केतमा गांव निवासी शहीद सोनार मांझी के मूर्ति में मलर्यापन किया गया तत्पश्चात उनके परिजन रजनी देवी व गोला कोरवा को शाॅल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
वहीं पूर्व सैनिक धुरकी निवासी विरेन्द्र सिंह के घर जाकर उनको भी फूल माला व शाॅल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं कि पूर्व सैनिकों को सम्मान करनें का मौका मिला है। देश के सैनिक को सम्मान देकर हमलोग गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं।
सिंह ने कहा कि अगर देश सुरक्षित है तो उसमें सबसे बड़ा योगदान हमारे सैनिकों का है।
मुख्य रूप से भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार भाजयुमो महामंत्री हरिलाल सिंह, हिरामन सिंह, भरत सिंह, नागेंद्र यादव, विश्वनाथ राम, विश्वनाथ सिंह, अनिल राम, कुंदन राम के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
406 total views, 1 views today
Report By । Chandesh kumar patel खरौंधी। वसंत पंचमी के दूसरे दिन विद्या की देवी…
विकास कुमार मेराल। प्रखंड के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया…
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश…
कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली गढ़वा :…
गढ़वा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांचगढ़वा के दीपुआं मुहल्ले में…
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड) खरौंधी : वसंत पंचमी के दूसरे दिन…