0 0
यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोग घायल, - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 16 Second

यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोग घायल,

झारखंड के रामगढ़ से बड़ी खबर आई है..

झारखंड के रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड स्थित केझिया घाटी में बस और ट्रक की टक्कर हो गयी। जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और करीब 15 यात्री घायल हो गये। दुर्घटना के बाद बस में ही फंसे लोगो को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। जिन यात्रियों को गंभीर चोटें आयी थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं उड़ीसा प्रशासन और बालांगीर के विधायक को भी घटना की सूचना दी गयी.

ललीता नामक बस में सवार यात्री उड़ीसा के बालांगीर से देवघर और नेपाल यात्रा पर निकले थे. तभी अचानक केझिया घाटी में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गयी. बता दें कि केझिया घाटी में पिछले दिनों कई सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं.

https://youtu.be/HTjHcT-ankA

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress