गढ़वा जिला से बैंगलोर काम करने गए मजदूर की मौत,

Read Time:1 Minute, 42 Second

गढ़वा जिला से बैंगलोर काम करने गए मजदूर की मौत,

कमाने गए मजदूर की मौत की खबर पहली नहीं है इस तरह मजदूरों के मौत की खबर आते रहती है.. जिले में रोजगार की कमी गरीबों को दूसरे प्रदेशों की ओर ले जाती है और इस तरह की अनहोनी घटना से पूरा परिवार टूट जाता है।

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट-

रमना थाना क्षेत्र के रोहिला निवासी राजेन्द्र साह के 32 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार साह की मौत बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन भवन में काम करने के दौरान गिरने से बुधवार को हो गया |स्वजनों के मुताबिक मुकेश को घायल अवस्था में इलाज के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया |मृतक का शव शुक्रवार को देर शाम घर पहुंचते ही स्वजनों के चितकार से माहौल गमगीन हो गया |अंतिम संस्कार देर शाम सुखड़ा नदी के तट पर किया गया |इधर भाजपा के मंडल महामंत्री राजेश कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अजीत कुमार पांडेय, पवन गुप्ता ने प्रशासन और सरकार से मृतक के स्वजनों को सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है

https://youtu.be/9TQRK_1mZTU

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बाराती टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कई लोग हुए घायल<br>
Next post विदेशी छोरे पर आया देसी छोरी का दिल, देवघर मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से रचाई शादी