श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के आठ प्रखंड में चुनाव होगा संपन्न
बंशीधर नगर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तीसरे चरण में आगामी 24 मई को श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के आठ प्रखंड में चुनाव संपन्न होगा। इसके लिए सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री संबंधित पद के निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय से होगी। साथ ही विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित पदों के लिए प्रतिनियुक्त चुनाव पदाधिकारी के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल करेंगे। जिला परिषद सदस्य पद के लिए नाम निर्देशन पत्र की बिक्री अपर समाहर्ता गढ़वा के कार्यालय से होगी और अभ्यर्थी अपना नाम निर्देशन पत्र भी अपर समाहर्ता के समक्ष ही दाखिल करेंगे। पंचायत समिति सदस्य पद के अभ्यर्थी अपना नाम निर्देशन पत्र निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष दाखिल करेंगे। इसी कार्यालय से नाम निर्देशन पत्र की बिक्री भी की जाएगी। मुखिया और वार्ड सदस्य पद के लिए नाम निर्देशन पत्र की बिक्री प्रखंड कार्यालय से होगी। मुखिया पद के अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र प्रखंड कार्यालय में ही निर्वाची सह अंचल पदाधिकारी और वार्ड सदस्य पद के अभ्यर्थी प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री और नामांकन की सारी तैयारी प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating