0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

बंशीधर नगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के तीसरे चरण में आगामी 24 मई को श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के सभी आठ प्रखंडों में चुनाव संपन्न होना निश्चित हुआ है। अनुमंडल के कुल 3,22,642 मतदाता आगामी 24 मई को अपना 8 जिला परिषद सदस्य, 83 पंचायत समिति सदस्य, 66 मुखिया व 848 वार्ड सदस्य का चयन मताधिकार के माध्यम से करेंगे। अनुमंडल में कुल पुरुष मतदाता 1,69,654 व कुल महिला मतदाता 1,52,988 हैं। इसमें सर्वाधिक मतदाता 53,563 श्री बंशीधर नगर प्रखंड में व सबसे कम 23,894 मतदाता सगमा प्रखंड में हैं। श्री बंशीधर नगर प्रखंड में कुल 53,563 मतदाता में 28,212 पुरुष मतदाता व 25,351 महिला मतदाता हैं। विशुनपुरा प्रखंड में कुल मतदाता 24,216 हैं‌। जिसमें पुरुष 12,723 व महिला मतदाता 11,493 हैं। रमुना प्रखंड में कुल 52,735 मतदाता हैं। जिसमें 27,942 पुरुष मतदाता व 24,793 महिला मतदाता हैं। सगमा प्रखंड में कुल 23,894 मतदाता हैं। जिसमें 12,508 पुरुष मतदाता व 11,386 महिला मतदाता हैं। धुरकी प्रखंड में कुल 41,433 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 21,524 व महिला मतदाता 19,909 हैं। भवनाथपुर में कुल मतदाता 46,497 हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 24,406 व महिला मतदाता 22,091 हैं। केतार प्रखंड में कुल मतदाता 39,259 हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 20,726 व महिला मतदाता 18,533 हैं। खरौंधी प्रखंड में कुल मतदाता 41,045 हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 21,613 व महिला मतदाता 19,432 हैं।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *