भंडरिया थाना प्रांगण में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
सत्येंद्र केसरी की रिपोर्ट
भंडरिया थाना प्रांगण में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भंडरिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने लोगों से कहा कि शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद पर्व मनाएं। ईद खुशी का पर्व है ,इसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए । इस पर्व में कहीं किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो तो इसके लिए पुलिस पूरी तरह तत्पर रहेगी । उन्होंने कहा कि असामाजिक किस्म के लोग कहीं कोई गड़बड़ी फैलाएं तो उसकी सूचना तुरंत थाने को दें। पुलिस मौके पर पहुँच कर त्वरित कार्रवाई करेगी ।उन्होंने कहा कि मुस्लिम लोग शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में अपने यहां के ईदगाह और मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा करें । यह पर्व आपसी भाईचारा एवं मिलजुलकर मनाने का पर्व है ।इस पर्व में लोग एक दूसरे से गले मिलते हैं। बैठक में हाजी उस्मान अंसारी, मेहंदी हसन, अमीर अली अंसारी, रोजन अंसारी, ठाकुर प्रसाद महतो, रुपनिरंजन सिन्हा, शुशील कुमार सिन्हा ,तपसी राम, पूर्व मुखिया विनय सिंह, सुशीला केरकेट्टा, सुनित कुमार मिंज, जलील खान सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे ।
फोटो:- शांति समिति की बैठक में शामिल लोग।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating