0 0
Palamu news: तिलक चढ़ाकर लौट रहे 3 बारातियों की मौत - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 10 Second





पलामू में तिलक चढ़ाकर लौट रहे 3 बारातियों की मौत, गाड़ी चलाते समय नींद आने की संभावना, सड़क से क़रीब आठ फीट दूर खड़े ट्रक में मार दी टक्कर

पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के गुप्ता लाइन होटल के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक में अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बोलेरो पर सवार तीन बारातियों की मौत हो गई। दो बरातियों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। एक की मौत नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा में इलाज के क्रम में हो गई। घटना मंगलवार के तड़के 4:30 बजे के करीब की है।

बताया गया कि बोलेरो सवारी गाड़ी पर नौ लोग सवार थे जो भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष यदुवंशी सिंह के पुत्री के तिलक कार्यक्रम समारोह लातेहार के निदिंर गांव से तिलक चढ़ाने के बाद वापस अपने गांव सुआ लौट रहे थे।

घायलों में शामिल लड़की के पिता यदुवंशी सिंह और दो अन्य को रांची के रिम्स भेजा गया है। बाकी का इलाज तुंबागडा के अस्पताल में चल रहा है।

थानाप्रभारी ऋषिकेश राय ने बताया कि नींद के कारण घटना हुई होगी। ट्रक होटल के पास सड़क से करीब 8 फीट नीचे खड़ा था जबकि सामने से आ रहे बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

मृतकों में मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सोना सिंह, लोकनाथ सिंह, युगेश्वर सिंह तीनों ग्राम सुआ के है।

https://youtu.be/NCp0SdngcVo

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress