झारखंड के खूंटी में पुलिस और नक्सलियो की मुठभड़े, पीएलएफआई सबजोनल कमांडर लाका पाहन मारा गया
झारखंड के खूंटी में पुलिस और नक्सलियो की मुठभड़े, पीएलएफआई सबजोनल कमांडर लाका पाहन मारा गया
बुधवार की अहले सुबह खूंटी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मुरहू थाना क्षेत्र के कोटा इंदीपीड़ी जंगल में पुलिस – नक्स्ली मुठभेड़ में प्रतिबंधित नक्स्ली संगठन पीएलएफआई का सबजोनल कमांडर लाका पाहन मारा गया। पांच लाख का ईनामी नक्सली लाका पाहन पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जंगलों में पुलिस का सर्च अभियान जारी है। इस बाबत मुरहू थाना प्रभारी व्रिकांत कुमार ने बताया कि सिटी एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि इंदीपीड़ी जंगलों में उग्रवादी किसी योजना को अंजाम देने के उद्देश्य से हैं। इसी आलोक में टीम गठित कर पुलिस जंगल में सर्च अभियान चला रही थी।
पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरु कर दी जिसमें लाका मारा गया और बचे नक्स्ली जंगल का फायदा उठा कर भागने में सफल रहें। बता दें कि कई नक्स्ली कांडों को अंजाम दे चुके लाका को खूंटी पुलिस ने 2011-12 में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 2020 में वह रिहा हुआ जिसके बाद वह पीएलएफआई में शामिल हो गया। जिसके बाद उसे संगठन ने उसे सबजोनल कमांडर बना दिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating