भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया जयंती।
केतार भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाया गया जयंती। वहीं इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 में कोलकाता के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। उनके पिता आशुतोष मुखर्जी कुशल शिक्षाविद थे। उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी मूल रूप से बंगाल के रहने वाले थे। वे जनसंघ के पहले सांसद भी बने थे। वही भाजपा मंडल के महामंत्री हेमंत पाठक ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी 33 वर्ष की उम्र में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने थे। वह मानवता के उपासक और सिद्धांत वादी नेता थे। उन्होंने भारत को बचाने के लिए भारतीय जनसंघ का स्थापना किया था। वे एक सच्चे देशभक्त और राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर चलने वाले प्रखर कुशल संगठनकर्ता थे। वही कार्यक्रम के बाद मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद के द्वारा केतार चतुर्भुजी मंदिर के प्रांगण में काजू और अंगूर का पौधा लगाया गया। मौके पर उपस्थित राकेश सिंह, पप्पू पटेल, रामप्रसाद कमलापुरी, संतोष कुमार,उत्तम विश्वकर्मा, बिट्टू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating