बंंशीधर नगर (गढ़वा):- गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरडीहा पहुंच ग्रामीणों से मिली शिकायत की जांच किया। इस दौरान मध्याह्न भोजन का भी निरीक्षण जीप अध्यक्ष के द्वारा किया तथा मौके पर उपस्थित रसोईया से बच्चों को बैठाकर गुणवत्तापूर्ण भोजन कराने का निर्देश दिया। साथ ही प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को समय पर विद्यालय का संचालन प्रारंभ कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को देने, नियमित मध्याह्न भोजन बच्चों को बैठाकर कराने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिप अध्यक्ष शांति देवी ने शिक्षकों से कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार करें। विद्यालय के कई बच्चे अपने राज्य के मुख्यमंत्री का नाम नहीं बता पा रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। मौके पर श्री बंशीधर नगर के जिला परिषद सदस्य बाला रानी, भवनाथपुर के जिप सदस्य रजनी शर्मा, जिला परिषद प्रतिनिधि प्रमोद राम सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका व बच्चे उपस्थित थे।
Read Time:1 Minute, 36 Second