जंगीपुर के ग्रामीणों ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर पुराने स्थल पर ही 11 व 33 हजार वोल्ट प्रवाहित विद्युत तार व खंभा लगाने की किया मांग
बंशीधर नगर (गढ़वा):- जंगीपुर के ग्रामीणों ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर पुराने स्थल पर ही 11 व 33 हजार वोल्ट प्रवाहित विद्युत तार व खंभा लगाने की मांग किया है। ग्रामीणों ने बताया कि बभनी खाड़ जलाशय योजना के मुख्य नहर के पानी के सतह में 11 व 33 हजार वोल्ट प्रवाहित खंभा व तार लगाया जा रहा है। 10 फीट के नाहर पर रास्ता भी है। साथ ही नाहर में सालों भर पानी बहते रहता है। इस स्थिति में कभी भी जानमाल का भारी नुकसान हो सकता है। 11 व 33 हजार वोल्ट प्रवाहित विद्युत तार खींचने के लिए कई पेड़ की टहनियों को काट दिया गया है। साथ ही और काटना होगा। पूर्व के स्थान से ही 33 व 11 हजार का विद्युत प्रवाहित तार व खंभा लगाया जाए। मांग पूरा नहीं होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया है। आवेदन की प्रति उपायुक्त गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर व मुख्यमंत्री को भी देकर पुराने स्थल पर ही खंभा लगाकर तार खींचने की मांग किया गया है। मांग करने वालों में संतोष उरांव, रैमत उरांव, अरविंद उरांव, शिवनाथ उरांव, देवा उरांव, गुड्डू उरांव, ज्ञानती देवी, राजेश उरांव, नागेश्वर उरांव, प्रमोद उरांव, रामचंद्र उरांव, संजय मिंज, मुकेश कुमार, रवि रंजन कुमार, विवेकानंद कुमार, जमालुद्दीन अंसारी, राहुल मिंज, उदय उरांव, अशोक उरांव, मनोहर उरांव, मुनेश्वर उरांव, दिनेश उरांव सहित सौ से अधिक ग्रामीणों का नाम शामिल है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating