0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second

सरस्वती पूजा विर्सजन के दौरान दो गुटों में हिसंक झड़प के बाद 17 वर्षीय रूपेश कुमार पिता सिकन्दर पांडेय की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, प्रतिमा विसर्जन में रूपेश कुमार जा रहा था। लखना दुलमहा इमामबाड़ा के पास किसी बात को लेकर एक समुदाय विशेष के युवकों के साथ कहा सुनी हो गई। उसके बाद एक समुदाय विशेष के लोगों ने युवक के साथ मारपीट की। वह बेहोश हो गया। उसी समय विसर्जन में जा रहे एक अन्य युवक ने उसको बेहोश हालत में देख बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले आया। जहां मृत घोषित किया गया।

जैसे ही युवक की मौत की सूचना मिली। सैकड़ों लोग दुलमहा, लखना की ओर जाने लगे। गुस्साए लोगों ने एक समुदाय विशेष के घर में एवं एक वाहन में आग लगा दी। मौके पर SDPO और थाना प्रभारी कैंप किए हुए हैं। माहौल तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है।

झारखंड के 4 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गई हैं। इसमें कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह और चतरा शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि रविवार को सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन जुलूस के दौरान 3 जिलों में दो पक्षों के बीच झड़प हुईं थी। लिहाजा अफवाहों को रोकने के लिए जिला प्रशासन के अनुरोध पर इंटरनेट सेवाओं को रविवार देर रात बंद कर दिया गया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *