बंशीधर नगर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर अभियान
संवाददाता अरमान खान
बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर शहर में बुधवार से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हो गया है। जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाने का काम किया जा रहा है। पहले दिन बैल बाजार में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के वरीय पदाधिकारी मजिस्ट्रेट अजय कुमार तिर्की के नेतृत्व में सीओ अरुण कुमार मुंडा, विशुनपुरा के सीओ, सीआई दुखन राम ने पुलिस बल के साथ बैल बाजार में किये गये अतिक्रमण को हटवाया।
हालांकि इसके पहले ही बड़ी संख्या में लोगों ने स्वयं से ही अतिक्रमण हटा लिया था। प्रशासन के द्वारा कई घरों के छज्जा, सीढ़ी को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया।
यहां बताते चलें कि एसडीओ आलोक कुमार के निर्देश पर श्री बंशीधर नगर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान आज से शुरू हुआ है। शहर के बैल बाजार, सब्जी बाजार, चेचरिया, मुख्य बाजार और हेन्हों मोड़ के अलावे शहर में एनएच-75 के किनारे किये गये अतिक्रमण को हटाया जाना है।
इसके लिये टीम बनाकर पहले ही मापी कर लाल रंग से निशान लगा दिया गया है। वहीं अतिक्रमण मुक्त अभियान को लेकर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आज भी बड़ी संख्या में लोग इस कार्रवाई को देखने बैल बाजार पहुंचे थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
भवनाथपुर बिधनसभा के विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा भीषण सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव एक भीषण...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
उपायुक्त ने नगर ऊंटरी में अनुसूचित जाति छात्रावास और प्रखंड भवनों का किया निरीक्षण,दिए निर्देश
✍🏻गढ़वा ब्यूरो अरमान खान बंशीधर नगर:शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने नगर ऊंटरी स्थित...
Average Rating