0 0
मंत्री मिथिलेश 1000 कांवरियों को भेजेंगे देवघर - Garhwa Drishti
Categories: Uncategorized

मंत्री मिथिलेश 1000 कांवरियों को भेजेंगे देवघर

Share
Read Time:1 Minute, 37 Second

मंत्री मिथिलेश 1000 कांवरियों को भेजेंगे देवघर

झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह गढ़वा रंका विधानसभा के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर 22 जुलाई को लगभग 1000 कांवरियों को देवघर बाबा बैजनाथ के दर्शन हेतु रवाना करेंगे। रवाना करने से पूर्व कांवरियों के लिए कल्याणपुर स्थित उनके आवास पर भोजन की व्यवस्था की गई है। रास्ते में नाश्ता हेतु कांवरियों को ठेकुआ और नीमकी भी मंत्री प्रदान करेंगे। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर विगत कई वर्षों से कांवरियों को देवघर भेजने का काम करते आ रहे हैं। चुनाव जीतने से पूर्व भी उनके द्वारा इस तरह के आयोजन किए जाते रहे हैं। कोरोना के कारण विगत 2 वर्षों से यह आयोजन बंद था। इस वर्ष श्रावणी मेला में बाबा भक्तों का उत्साह गजब का बना हुआ है। गढ़वा से कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ, बासुकिनाथ, राजगीर और बोधगया होते हुए वापस लौटेंगे। देवघर यात्रा के रास्ते में कटोरिया के बड़ा जमादा में कांवरियों के लिए भोजन, विश्राम एवं रात्रि में भक्ति जागरण की व्यवस्था की गई है।

 326 total views,  1 views today

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Admin Garhwa Drishti

Recent Posts

अमरोरा में  मां सरस्वती की  नम आंखों से दी गई विदाई

Report By । Chandesh kumar patel खरौंधी। वसंत पंचमी के दूसरे दिन विद्या की देवी…

12 hours ago

प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन

विकास कुमार मेराल। प्रखंड के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया…

21 hours ago

पूर्व जिला अध्यक्ष ने झारखंड के प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार से की औपचारिक मुलाकात

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश…

1 day ago

कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली

कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली गढ़वा :…

1 day ago

गढ़वा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांच

गढ़वा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांचगढ़वा के दीपुआं मुहल्ले में…

1 day ago

kharoundhi। नम आंखों से दी गई मां सरस्वती की विदाई

रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड) खरौंधी : वसंत पंचमी के दूसरे दिन…

1 day ago