बंशीधर नगर:चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया ने सिविल कोर्ट का किया गया ऑनलाईन उद्घाटन
संवाददाता अरमान खान
बंशीधर नगर में 3 दशकों के बाद सिविल कोर्ट का तोहफा मिला है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एन वी रमना ने रांची से सिविल कोर्ट का ऑनलाइन उद्घाटन किया। उद्घाटन होते ही सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग ताली बजाकर इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया। सिविल कोर्ट परिसर में बड़े एलईडी स्क्रीन पर ऑनलाइन उद्घाटन का सीधा प्रसारण किया गया। उद्घाटन से पूर्व नगर उंटारी शहर का डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म के जरिये परिचय कराया गया।
सिविल कोर्ट में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधान जिला जज राजेश शरण सिंह, डीसी रमेश घोलप, एसपी अंजनी कुमार झा, एसडीओ आलोक कुमार, डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही स्कूली बच्चों ने पारम्परिक रूप से स्वागत किया गया। बैंड बाजे के धुन पर कार्यक्रम स्थल पर ले जाया गया। इज़ दौरान स्कूली बच्चों ने पदाधिकारियों के ऊपर पुष्प वर्षा भी किया।
कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा, डीएफओ सौराष्ट्र शुक्ला, परेश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव, वैधनाथ तिवारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शम्भू नाथ सौदागर, हृदयानंद कमलापुरी, शैलेश चौबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
भवनाथपुर बिधनसभा के विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा भीषण सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव एक भीषण...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
उपायुक्त ने नगर ऊंटरी में अनुसूचित जाति छात्रावास और प्रखंड भवनों का किया निरीक्षण,दिए निर्देश
✍🏻गढ़वा ब्यूरो अरमान खान बंशीधर नगर:शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने नगर ऊंटरी स्थित...
Average Rating