डॉ सिद्धनाथ प्रसाद के द्वारा राजा पहाड़ी शिव मंदिर के प्रांगण में विवाह मंडप का कराया जा रहा निर्माण
बंशीधर नगर (गढ़वा):- राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रांगण में विवाह मंडप के छत की ढलाई मंगलवार को हुई। इसका शुभारंभ भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन कर किया गया। बताते चलें कि चेचरिया निवासी डॉ सिद्धनाथ प्रसाद के द्वारा राजा पहाड़ी शिव मंदिर के प्रांगण में विवाह मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके छत की ढलाई संपन्न हुई। विवाह मंडप का निर्माण होने से मंदिर में शादी-विवाह करने आने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। राजा पहाड़ी शिव मंदिर के प्रांगण में विवाह मंडप नहीं होने के कारण शादी-विवाह का कार्यक्रम अतिथि गृह में होता था। छत ढलाई के अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में ढलाई कार्य में लगे मजदूर-मिस्त्री तथा दर्शन करने मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालु भक्तों ने महाप्रसाद का आनंद उठाया। मौके पर पुजारी पं रामचंद्र पाठक, पं गोपाल पाठक, पं गोविंद पाठक, डॉ सिद्धनाथ प्रसाद, राजा पहाड़ी मंदिर शिव मंदिर निर्माण कमेटी के सचिव नंदलाल प्रसाद, अशोक जायसवाल, रामचंद्र विश्वकर्मा, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating