0 0
धुरकी प्रखंड के सभी लाभुक लंबित आवास शीघ्र बनाएं नही तो होगी कार्रवाई- कोडीनेटर मनिष कुमार - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 47 Second

संवाददाता अरमान खान

धुरकी प्रखंड कार्यालय परिसर मे बीडीओ अरूण कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के ब्लाॅक कोर्डिनेटर मनिष कुमार ने पंचायत के सभी स्वयंसेवक, पंचायत सेवक व रोजगारसेवक के साथ बैठक किया। बैठक मे ब्लाॅक कोर्डिनेटर ने कहा है की प्रधानमंत्री आवास योजना के वैसे लाभुक जिन्होने आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त और दुसरी किस्त की राशी की निकासी करने के बाद भी आवास का निर्माण नही किए हैं। वहीं वैसे लाभुको को ब्लाॅक कोर्डिनेटर ने बीडीओ के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय से नोटिस भी प्रेषित किया है जिन्होने पहले और दुसरे किस्त का पैसा लिए वर्षों गुजार दिए और अभीतक आवास को अधुरा छोड़ दिए हैं तथा कुछ लाभुक बनाए भी नही हैं तो वैसे लाभुको को पुनः प्रखंड कार्यालय से नामजद नोटिस भी जारी किया गया है। वहीं बैठक मे उपस्थित सभी स्वयंसेवक रोजगारसेवक और पंचायत सेवक को ब्लाॅक कोर्डिनेटर ने कहा है की बीडीओ का सख्त निर्देश है की जो भी लाभुक पैसे लेकर आवास को अधुरा छोड़ दिए हैं तो अब उनपर सीधे थाने मे नामजद एफआईआर दर्ज किया जाएगा। ब्लाॅक कोर्डिनेटर ने सभी स्वयंसेवकों को कार्यालय से सुची तैयार कर दिया जाएगा और अपने-अपने गांव मे वैसे लाभूको को घर-घर पहुंचकर उन्हें शीघ्र अगस्त महिने मे आवास बनाने के लिए कहा जाएगा। वही ब्लाॅक कोर्डिनेटर ने यह भी कहा है की वैसे स्वयंसेवक जिनको प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजनाओं को ससमय पुर्ण कराने मे दिलचस्पी नही है तथा कार्य मे लापरवाही दिखाएंगे तो बीडीओ उन्हें कार्यमुक्त किया जाएगा। बैठक मे स्वयंसेवक वीरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, वीनय कुमार, अवधेश कुमार सहित सभी स्वयंसेवक मौजूद थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
Next Post

Designed with WordPress