बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
विशुनपुरा प्रखंड के पूरहे पंचायत भवन में पूरहे पंचायत के मुखिया शंभू पासवान की अध्यक्षता में अमृत महोत्सव को लेकर बैठक किया गया। जिसमें 13 से 15 अगस्त तक पंचायत के हर घर में राष्ट्रीय तिरंगा झंडा लगाने की बात कही गई। पूरहे पंचायत के मुखिया श्री शंभू पासवान ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री 2 अगस्त को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में तिरंगा झंडा लगाया है जिससे हमें देश की अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने पंचायत वासियों से कहां की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द सभी जरूरतमंदों के बीच दी जाएगी। वार्ड नंबर 2 के वार्ड सदस्य श्री राम ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। तथा 75 वा आजादी दिवस के बारे में बताते हुए कार्यक्रम को संपन्न किया गया। मौके पर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य , पूरहे पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि उपस्थित रहे।