मां नगीना शाही महिला महाविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर निकाला गया जागरूकता अभियान
बंशीधर नगर (गढ़वा):- मां नगीना शाही महिला महाविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शनिवार को हर हर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया। हर घर तिरंगा जागरूकता रैली विद्यालय प्रांगण से चलकर शिवपुर, बभनी, नरखोरिया आदि गांव का भ्रमण कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा झंडा लहराने के अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। प्रो सह एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी महमूद आलम, प्रभारी प्राचार्य कमलेश कुमार, प्रो पूजा पांडेय आदि ने कहा कि आजादी के 75 वें वर्ष पर पूरे भारत में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से हर घर तिरंगा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है। इस दौरान जागरूकता रैली में शामिल लोग घर-घर जाकर लोगों को समझा रहे थे कि पूरे भारत में आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस वर्ष सभी लोग 9 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में तिरंगा लहराकर आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाएंगे। यह अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया है। जिसमें भारत के हर नागरिकों को तिरंगा को अपने घर पर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक लगाना है। तिरंगा हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज है, जिसका हम सबों को सम्मान करना चाहिए। मौके पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी महमूद आलम, प्रो पूजा पांडेय, प्रो मीरा कुुमारी, प्रो अनिता कुमारी, अशोक कुमार, अविनाश कुमार, सविता कुमारी, छात्रा ममता लकड़ा, सविता कुजूर, सितारा कुजूर, मेनका कुमारी, सोनम कुमारी, सुनैना कुमारी, सुप्रिया कुमारी, कुमारी सुनंदा भारती सहित सभी महाविद्यालय कर्मी व छात्राएं उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating