पंचायत सचिवालय मड़वनिया के प्रांगण में फसल राहत योजना के तहत कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना
पंचायत सचिवालय मड़वनिया के प्रांगण में फसल राहत योजना के तहत कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी,सीओ सतीश कुमार सिन्हा एवं मुखिया स्वीटी वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि कम वर्षा के कारण इस वर्ष फसलों का काफी नुकसान हुआ है। जिसे देखते हुए सरकार की ओर से इस योजना की शुरुआत की गयीं है । जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। प्रमुख ने उपस्थित किसानों से इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है। सीओ ने कहा कि 30 से 50 प्रतिशत फसलों के नुकसान पर तीन हजार रुपया प्रति एकड़ एवं उससे अधिक नुकसान पर चार हजार रुपया प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि किसानों को दी जायेगी। सीओ ने बताया कि झारखंड राज्य के सभी रैयत और बटाईदार किसान इस योजना का लाभ उठा सकते है। न्यूनतम 10 डिसमिल और अधिकतम 5 एकड़ तक की फसल क्षति सहायता राशि दी जायेगी। सीओ ने कहा कि अब तक चार हजार किसान इस योजना अंतर्गत अपना निबंधन करा चुके है,जो प्रखंड के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। मुखिया ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस योजना से जोड़ने के लिए वे अपनी टीम के साथ लगातार काम कर रही है।परिणामस्वरूप अब तक पंचायत के पांच सौ से अधिक किसानों का निबंधन कराया जा चुका है। मौके पर राजस्व कर्मचारी राजकुमार सिंह,पंचायत सेवक प्रवीण दुबे,रोजगार सेवक आलोक तिवारी,किसान मित्र श्यामबिहारी यादव,विजय मेहता, राजकुमार यादव,कन्हाई यादव,बालेश्वर यादव,रामजी राम,अलीमुद्दीन अंसारी, मोहन साव,नंदू साव,हरिश्चन्द यादव,धर्मेंद्र विश्वकर्मा,जितेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating