शांति के साथ संपन्न हुआ कुर्बानी का पर्व मुहर्रम
बिशुनपुरा संवादाता से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मंगलवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के बिशुनपुरा स्थित फैजुल इस्लाम कमेटी पिपरी कला, इस्लाहुल कुशलमीन कमेटी मधुरी, अंजुमन कमेटी अमहर,नवाडीह, पथरिया सूखी मोहर्रम इंतजामिया कमिटी द्वारा इस बार भी कौमी मिल्लत बिशुनपुरा गढ़ मुहला से पहलाम को लेकर ताजिया जुलूस निकाला गया।
ताजिया ,सिपर, को आकर्षक ढंग से सजाया संवारा गया था। यह जुलूस धार्मिक झंडों के साथ निकाला गया इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान चारों ओर या हुसैन की सदाएं गूंजती रही। जुलूस में शामिल लोगों ने हुसैन साहब की शहादत पर गम का इजहार भी किया।युवाओं के जुबान से या अली या हुसैन के नारे निकल रहे थे। ढोल नगाड़े की आवाज से गूंजता रहा। ताजिया जुलूस में शामिल मुसलमान भाइयों के साथ-साथ बूढ़े और बच्चे भी लाठी डंडा और तलवारबाजी की। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक नारा लगाए इसके पूर्व मोहरम इंतजामिया कमेटी द्वारा विशुनपुरा गांधी चौक पर लाठी-डंडे द्वारा खूब करतब दिखाए। इसके बाद नारे लगाते हुए जुलूस महुलि कर्बला पहुंचा। मौके पर प्रखंड के सभी मुहर्रम कमिटी के लोग जुलूस में सामिल थे।
वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बिशुनपुरा बी डी ओ हिरक मन्ना केरकेटा थाना प्रभारी बुद्ध राम सामद अपने दल-बल के साथ हर चौक चौराहों पर शान्ति ब्यवस्था बनाए रखने को लेकर मौजूद रही। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, बिशुनपुरा ब्लाक प्रमुख पति चंदन कुमार मेहता, बिशुनपुरा पंचायत मुखिया पति डॉ प्रवीण यादव, समाजसेवी बलराम पासवान, दिनेश यादव, कुंदन चौरसिया, जसवंत रवि, उल्फत अंसारी, हसमत अंसारी, इत्यादि समाज सेवी उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating