केतार प्रखंड प्रमुख ने अपने आवास पर तिरंगा फहरा कर हर घर तिरंगा अभियान का किया शुभारंभ
प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी ने पाचाडुमर गांव से हर घर तिरंगा अभियान का किया शुभारंभ। केतार प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी ने शुक्रवार को पाचाडुमर गांव अपने आवास पर तिरंगा फहरा कर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। इसके पश्चात प्रमुख चंद्रावती देवी ने मध्य विद्यालय पाचाडुमर के छात्र छात्राओं के साथ आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली, जो मध्य विद्यालय से शुरू होकर परती मोड होते हुए पुण मध्य विद्यालय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाई जा रही है। उन्होंने प्रखंड के लोगों से हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की। इस मौके पर सुरेंद्र प्रसाद, सुशील पाठक, अखिलेश प्रसाद, प्रदुमन प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating