कांग्रेस पार्टी का बिशुनपुरा में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन सफल
बिशुनपुरा से संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा प्रखंड स्थित गांधी चौक के पास कांग्रेस पार्टी के द्वारा केंद्र सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया ।जिसमें कांग्रेस पार्टी के नेता राज राजेंद्र प्रताप देव उर्फ( बड़े राजा) ने कहा की महंगाई और बेरोजगारी हमारे समाज के लिए बहुत बड़ी चुनौती बनती जा रही है। देश के लोगों के पास भुखमरी जैसी हलात हो गई है ।लेकिन केंद्र की सरकार इस पर चुप्पी साधी हुई है। कांग्रेसी नेता रोहित पांडे ने ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की बेरुखी रवैया से लोगों की हालत बद से बद्तर हो गई है ।अभी देश की जनता कोरोना जैसी महामारी से गुजरी है और ऊपर से महंगाई और बेरोजगारी की बोझ झेल रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर केंद्र की सरकार बोनी नजर आ रही है मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष शैलेश चौबे, 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, बबलू पांडे, साकेत सिंह, संजीत पांडे, कृष्ण मुरारी सिंह, दिवाकर शुक्ला, जबीत मेहता, मोबिन अंसारी, देवनारायण मेहता, रविंद्र यादव, अजय शर्मा तथा सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating