भवनाथपुर। आरजे +2हाई स्कूल किरानी के द्वारा सरकारी कार्य मे बरती जा रही लापरवाही की मिली सूचना पर शुक्रवार को प्रमुख शोभा देवी सांसद प्रतिनिधि इंद्रदेव प्रसाद यादव पंचायत समिति सदस्य सह झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर संयुक्त रूप से विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान किरानी की प्रधानाध्यापक के साथ समन्वय सही नही रहने सरकारी कार्य मे लापरवाही बरतने के मामले सामने आने पर जम कर फटकार लगाई। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि कार्य मे लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी। बोले किरानी चंद्रकांत पांडे को स्कूल में आखाड़ा नही बनाने, समन्वय बना कर काम करने की हिदायत देते हुए कहा कि अगली बार से शिकायत मिलती हैं तो आपके खिलाफ करवाई के लिए वरीय अधिकारी को लिखा जाएगा। आपको बता दें कि स्कूल के प्राचार्य रोहिणी कांत देव पांडेय को प्रभार लेने के बाद किरानी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के बाद दोनों के बीच आपसी समन्वय का घोर अभाव देखा जा रहा है जहाँ प्राचार्य नियमसंगत कार्य करने को लेकर कर्मियों को बराबर कहते हैं लेकिन किरानी का कार्य में बराबर लापरवाही बरता जा रहा है इसी को लेकर प्राचार्य एवं किरानी के साथ कतनी बार नोकझोक भी हो चुकी है जिसकी शिकायत प्राचार्य के द्वारा डीओ को आवेदन दे कर किया गया है। हेडमास्टर के शिकायत के बाद किरानी का मनमानी रवैया कम होने के बजाए बढ़ता चला जा रहा है किरानी के द्वारा बच्चों को विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र में मनमानी बढ़ते जाने से बच्चे परेशान रह रहे हैं इसी को लेकर विद्यालय में विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर ओमप्रकाश , घनश्याम गुप्ता, अंकित त्रिवेदी, प्रिया कुमारी, संजय कुमार रजक, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार राम मौजूद थे।

Read Time:2 Minute, 43 Second