0 0
गढ़वा दृष्टि की टीम ने कीगरीब परिवार को आर्थिक मदद - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 30 Second

गढ़वा दृष्टि की टीम ने की
गरीब परिवार को आर्थिक मदद

गढ़वा दृष्टि की टीम निकल पड़ी मृतक मजदूर के घर, वहां जाकर उन्हें आर्थिक सहयोग पहुंचाया। गढ़वा दृष्टि हमेशा की तरह समाज में गरीब लोगो की सेवा के लिए तत्पर है।
बेसहारा हुए परिवार के बारे में जब खबर मिली तो हमारी पूरी टीम उस गरीब परिवार को आर्थिक सहयोग देने हेतु निकल पड़ी।

सूचना मिली थी कि हिमाचल प्रदेश गढ़वा जिला के भवनाथपुर प्रखंड स्थित कैलान पंचायत के एक युवक की मौत हो गई। युवक गढ़वा से बाहर रोजी रोटी के लिए कमाने गया हुआ था।

घटना के बारे में मालूम पड़ा कि अचानक ऊपर से पत्थर गिरने की वजह से युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई। गंभीर अवस्था में युवक को कंपनी के द्वारा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती होने के दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। कंपनी द्वारा शव को भवनाथपुर भेजा गया।

इस खबर को गढ़वा दृष्टि अपने चैनल पर प्रकाशित भी की थी। जिसमें हमने कहा था आर्थिक सहयोग के तौर पर मृतक के परिवार को 50 kg चावल, 25 kg आटा, दाल और राशन के अन्य सामान के साथ 1,500 रुपए की छोटी सी रकम आर्थिक सहयोग के तौर पर मृत परिवार को देगा।

इसके बाद हमारी टीम उनके घर पहुंची और उनके परिवार वालों को दी।

हमारे चैनल के द्वारा बढ़ाए गए इस कदम के बारे में आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव जरूर दें।

वहां उपस्थित एक युवक ने कहा हमारा झारखंड खनिजों से भरा एक अमीर राज्य है लेकिन इस राज्य को नेतृत्व करने वाले लोग रोजगार नहीं दे पा रहे हैं। रोजी रोटी के लिए घर से बाहर तो जाते हैं लेकिन उनकी मौत की खबरें बराबर आती ही रहती हैं।





https://youtu.be/Oq3iWMS2Lzg

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress