उंटारी रोड थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

पलामू ज़िला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
पलामू – उंटारी रोड थाना में प्रखंड विकास पदाधिकारी -सह अंचल अधिकारी श्री ललित राम एवं थाना प्रभारी श्री शिवकुमार की अध्यक्षता में आज दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक मनाए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में उंटारी प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे थाना प्रभारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि दुर्गा पूजा के आयोजन समिति के द्वारा रामलीला या अन्य कार्यक्रम करवाए जाते हैं उसे मेन रोड पर ना करें मेन रोड को अवरुद्ध ना करें मेन रोड से दूर हट कर ही कार्यक्रम आयोजित करें जिससे दुर्घटना की संभावना ना बने एवं इसकी सारी जवाबदेही पूजा आयोजन समिति की होगी कोई भी व्यक्ति अगर दारू पीकर अभद्र व्यवहार करता है यह पूजा में विघ्न डालता है तो इसकी सूचना अविलंब दे खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें ताकि किसी के साथ कोई अप्रिय घटना न घट सके आज के इस बैठक में कांग्रेश प्रदेश प्रतिनिधि सत्यनारायण तिवारी एवं रामबचन बैठा कृष्णा पाल सुनील सिंह हरिद्वार तिवारी राजेश उर्फ राजा राजाराम मेहता अमर पासवान के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
Average Rating