भानू प्रताप शाही ने किया एकल ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना का शिलान्यास साथ ही कमता स्थित माता कामेश्वरी मन्दिर पर, दुर्गा पूजा कमिटी के लोगों को किया सम्मान समारोह
भानू प्रताप शाही ने किया एकल ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना का शिलान्यास साथ ही कमता स्थित माता कामेश्वरी मन्दिर पर, दुर्गा पूजा कमिटी के लोगों को किया सम्मान समारोह
बिशुनपुरा संवाददाता
सुनील कुमार की रिपोर्ट
दिन शनिवार को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भानू प्रताप शाही के द्वारा बिशुनपुरा प्रखंड अन्तर्गत अमहर पंचायत में 2 करोड़ 35 लाख के लागत से बनने वाले स्वच्छ जल- नल योजना का किया गया शिलान्यास। जिसमें विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा की मेरा लक्ष्य है की हर घर को स्वच्छ जल मिले, जिसके लिए मैने आज इस योजना का शिलान्यास किया। ताकि हर लोगो के घर तक स्वच्छ जल मिले, जिससे लोगों को होने वाले विमारियो से बचाया जा सके ।
वहीं शिलान्यस के बाद विधायक भानू प्रताप शाही ने कामता स्थित माता कामेश्वरी मन्दिर के प्रांगण में माता के दर्शन करने के पश्चात् बिशुनपुरा प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल से आए कमिटी के गणमान्य लोगों को तलवार तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । वहीं विधायक प्रतिनिधि अशोक पासवान तथा जितेंद्र दीक्षित के द्वारा विधायक भानू प्रताप शाही को चुनरी देकर सम्मानित किया गया तथा विधायक भानू प्रताप शाही ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में लोगो को पौराणिक धर्म व विचारों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। वहीं शिलान्यास कार्यक्रम तथा सम्मान समारोह के मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष भगत दयानंद, अनुसुचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, दीपक सिंह,अवध बिहारी गुप्ता, , अनिल कुमार चौबे,शिव प्रसाद चंद्रवंशी, मनोज कुमार शुक्ला, विशुनपुरा प्रभारी कृपाल सिंह, अमहर पंचायत मुखीया ललित नारायण सिंह, मुन्ना सिंह, प्रियरंजन सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, रामाअवध सिंह तथा हजारों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating