
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना- असत्य पर सत्य के विजय का प्रतिक पर्व विजयादशमी प्रखण्ड मुख्यालय सहित आस-पास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।इस अवसर पर श्रद्धालुओ ने नम आंखों से माँ दुर्गा को विदाई दी। बाजार स्थित जय भावनी संघ के पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।पिछले 72 वर्षों से चली आ रही परम्परा के अनुसार श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन अपने कंधे के सहारे तीन किलो मीटर दूर सुखड़ा नदी तट पर किया ।इस दौरान प्रतिमा को कंधा लगाने को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इसके अलावे श्री सीताराम मानस मंदिर में स्थापित श्री रामदरबार प्रतिमा का विसर्जन भी बुधवार को किया गया।वही नव युवक संघ बस स्टैंड एवं सूर्या क्लब भगत सिंह चौक के पास स्थापित प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ किया गया।इसके पहले विजय दशमी के अवसर पर कई पूजा पंडालो में महाप्रसाद का वितरण भी किया गया।जिसमे बाजार स्थित जय भवानी संघ के प्रांगण में दशमी के दिन शिवा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर मोती प्रसाद,एवं नवमी के दिन मुखिया दुलारी देवी तथा व्यवसायी किशोरी प्रसादसोनि के संयुक्त तत्वधान में भंडारा का आयोजन किया गया। जबकि नवयुवक संघ बस स्टैंड के प्रांगण में सहारा फ्रेंचाईजी प्रबंधक धनंजय प्रसाद गुप्ता ने महाप्रसाद का वितरण किया। इसके अलावे प्रखण्ड के मड़वनिया,कबिसा,भागोडीह, चुन्दी, गम्हरिया,बुलका,टंडवा, सिलीदाग आदि गांवों में भी दुर्गा पूजा धूम-धाम से मनाये जाने की सूचना है।
