कुपा पंचायत में प्रस्तावित हाई स्कूल चौरिया के मैदान में आपकी योजना आपका सरकार आपके द्वार कार्यक्र को लेकर लगा शिविर हजारों ग्रामीणों को देखा गया भीड़
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
*खरौंधी (गढ़वा)* । प्रखंड के कुपा पंचायत के प्रस्तावित हाई स्कूल के मैदान में बुधवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बीडीओ गणेश महतो, प्रखंड प्रमुख आभा रानी , 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष राजेश रजक, मुखिया प्रमोद राम, उपमुखिया सूर्यदेव चौधरी, पूर्व मुखिया बैजू साह, पूर्व उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में पंचायत के लोगों की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिये अलग-अलग स्टॉल लगाकर आवेदन लिया गया। जिसमें अंचल, बाल विकास, शिक्षा, पेंशन, आवास, स्वास्थ्य, पशु पालन, बैंक, कृषि सहित कई अन्य विभाग के स्टॉल लगाए गए थे।
बीडीओ गणेश महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित कराना तथा समस्याओं का समाधान कराना है।
उन्होंने सरकार की महत्वकांक्षी योजना सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना-सोबरन साड़ी, धोती- लुंगी योजना, किसान क्रिडेट कार्ड, कार्यक्रम के साथ-साथ शिविर में लगाए गए स्टॉल की जानकारी दी गई।
शिविर में लगाए गए स्टॉलो में आवेदन देने के लिए हजारों ग्रामीणों की भीड़ देखी गई।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating