0 0
*छतरपुर (पलामू) :-* NH98 पर बैरियाडीह मोड़ के पास एक अज्ञात कंटेनर ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी । मृतक की पहचान प्रवेश प्रजापति पिता स्वर्गीय बल्कू प्रजापति, छतरपुर (बारा) के रूप में हुयी है । मृतक राज मिस्त्री का काम करने बैरियाडीह जा रहे थे और बिल्कुल अपने साइड में थे । तेज गति से आ रहे कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी । आक्रोशित लोगों ने हाइवे जाम कर दिया है । पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है । - Garhwa Drishti

Designed with WordPress