Kharaundhi: अभिलेख जांच में मुखिया पुत्र के शामिल होने से 20 सूत्री अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा)। शनिवार को मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं का अभिलेख जांच में खरौंधी मुखिया मंजू देवी के अनुपस्थिति में उनके पुत्र पुरुषोत्तम प्रसाद को भाग लेने पर 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने नाराजगी व्यक्त किया है। 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने बताया कि प्रखंड कार्यालय से सभी पंचायत में संचालित मनरेगा योजनाओं का अभिलेख जांच करने हेतु तिथि वार लेखा सहायक आननंदन राम तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी डिंपल गुप्ता को जिम्मेदवारी द्वारा दी गई है । शनिवार को खरौंधी पंचायत भवन में संचालित योजनाओं अभिलेख जांच किया जा रहा था। अभिलेख जांच में मुखिया मंजू देवी नहीं थी उनके स्थान पर उनका पुत्र पुरुषोत्तम प्रसाद ने भाग लिया। जो सरकार के नियम के विरुद्ध है। अभिलेख जांच में लेखा सहायक आननंदन राम , बिएफ्टी सुनील कुमार, रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार एवं मुखिया के लड़का पुरुषोत्तम प्रसाद ने भाग लिया है । नाराजगी व्यक्त करते हुए 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने कहां कि निर्वाचन विभाग तथा सरकार के सख्त निर्देश है कि किसी भी परिस्थिति में मुखिया के पति या उनके सगे संबंधित किसी बैठक या संचालित योजनाओं के जांच में भाग नहीं ले सकते है। इसके बाद भी मुखिया मंजू देवी द्वारा इनके आदेश की अहवेलना करते हुए स्वयं अनुपस्थित रह कर अपने लड़के को पंचायत सचिवालय में संचालित योजनाओं का भाग लेने की अनुमति दी गई। जो सरकार के नियमसंगत नही है।साथ ही जिला के वरीय पदाधिकारी से मांग किया है कि किसके आदेश पर मुखिया द्वारा इस तरह का लगतार कार्य किया जा रहा है।जिसकी जांच करते हुए मुखिया पर कार्रवाई हो।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating