सोनपुरवा पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम किया गया आयोजन।

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
मझिआंव(गढ़वा) | प्रखंड अंतर्गत सोनपुरवा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय क़े प्रांगण में आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम किया गया आयोजन | मौके पर कार्यक्रम क़े मुख्य अतिथि ब्लांक प्रमुख आरती दुबे , प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर , सीईओ रामजी प्रसाद गुप्ता एवं मुखिया अख्तर खान ने सयुक्त रुप फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया | ब्लांक प्रमुख आरती दुबे ने सम्बोधित करते हुए कहा की आपकी योजना ,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम क़े तहत विभिन तरह क़े योजना सरकार क़े तहत चलायी जा रही है | आपलोग अपने आवस्यकता अनुसार योजना का चयन कर आवेदन जमा करे ताकि आपकी मांग को पूर्ण रुप से पूरा करने का प्रयास किया जायेगा | उक्त कार्यक्रम में मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतेश भास्कर ने सम्बोधित करते हुए कहा की सरकार क़े द्वारा बहुत ही लाभकारी योजना चलायी जा रही है | सीईओ रामजी प्रसाद गुप्ता ने कहा की सरकार क़े द्वारा अत्यंत ही महत्वपूर्ण विकास योजना चलायी जा रही है | इसे लोगो को लाभ लेना चाहिए और अपने जरुरत क़े अनुसार लाभ ले। मुखिया अख्तर खान ने कहा की राज्य सरकार ने बहुत ही सोच समझ कर यह योजना चलायी है | क्योकि कुछ यैसे लोग होते है जो ब्लॉक मुख्यालय नहीं जा पाते है | सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते है | वैसे लोगो क़े लिए आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम अत्यंत ही सही साबित हो रही है | प्रखंड के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के द्वारा स्टॉल लगाकर जनता की समस्याओं से संदर्भित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जनता से आवेदन स्वीकृत किए। मौके पर शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, गृह विभाग, बाल विकास ,सामाजिक कल्याण विभाग ,मनरेगा ,15वें वित, सावित्री फुले योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कूप सिंचाई, कृषि ऋण , राजस्व विभाग संबंधित सैकड़ों आवेदन जनता के द्वारा विभिन्न विभागों को दिए गए। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के द्वारा बुढे एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस मौके धनंजय प्रसाद गुप्ता, उपेंद्र कुमार ठाकुर, निसार खान, पंचायत के सभी वार्ड सदस्य गण सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
Average Rating