बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में जिला विधिक सेवा सह अधिकारिता शिविर का हुआ अयोजन, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित।

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
दिन रविवार को बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में उपायुक्त गढ़वा के आदेश ज्ञापांक 629/जो दिनांक 04 नवंबर 2022 के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के पत्रांक 1366 दिनांक 03 नवंबर 2022 द्वारा आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा के द्वारा विधिक सेवा सह अधिकारिता शिविर का किया गया आयोजन। जहां जिला सिविल कोर्ट से आए सिविल जज तथा वकीलों ने विभिन्न तरह की जानकारी जैसे टेली लॉ ऑनलाइन अपलिकेसन जिससे मुकदमा दर्ज कराना वकीलों से सहायता प्राप्त करना आदि की जानकारी दिए। वहीं उन्होंने लोगों को बताया की आप कैसे अपना मुकदमा दर्ज कराना है किस प्रकार से वकीलों से सहायता प्राप्त करना है आदि की जानकारी दिए।
मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा ने बताया की आप इस कानूनी प्रक्रिया की जानकारी हर लोग तक पहुंचाएं जिससे हर व्यक्ति को पता चल पाए की हमे कानूनी प्रक्रिया से मुकदमा कैसे करना है और कोर्ट में किस प्रकार से वकीलो से सहायता प्राप्त करें जिससे की उनको सुलभता हो।
वही सभागार में उपस्थित अंचलाधिकारी निधि रजवार ने बताया की आपलोगों को जमीनी कार्य हेतु कभी भी कोई सहायता चाहिए उसके लिए हम हमेशा आपके साथ रहूंगी
वहीं जिला विधिक सेवा सह अधिकारिता शिविर में ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी, बिशुनपुरा थाना एएसआई संजय महतो, बिशुनपुरा बीडीसी प्रतिनिधि भुनेश्वर राम, बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार यादव, अमहर पंचायत मुखिया ललित नारायण सिंह, अमहर पंचायत समिति सदस्य भरदूल चंद्रवंशी, पिपरी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान, उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, पतिहारी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना अंसारी, आवास कोडिनेटर नागेंद्र मेहता, कनीय अभियंता मनोज कुमार गुप्ता, उमेश कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating