अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केंद्रीय राष्ट्रीय महामंत्री बने गढ़वा के युवक।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना- याज्ञवल्क्य शुक्ल को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सत्र 2022-23 के लिए राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया है। उनके मनोनय की घोषणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केंद्रीय कार्यालय मुम्बई में हुई। श्री शुक्ल आगामी 25 से 27 नवंबर तक जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में दायित्व संभालेंगे। विदित हो कि
याज्ञवल्क्य शुक्ल का पैतृक निवास गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड के दर्जिया गांव में स्थित है। श्री शुक्ल नामधारी कालेज गढ़वा के छात्र संघ के अध्यक्ष एवं रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। याज्ञवल्क्य शुक्ल वर्ष 2003 से ही रमना हाई स्कूल में पड़ने के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रमो में भाग लेने लगे थे।
2011 से वह अभाविप के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय महामंत्री निर्वाचित होने से गढ़वा ही नही अपितु पूरे झारखंड प्रदेश का नाम रौशन हुआ है। उनके निर्वाचन पर गढ़वा के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। महामंत्री निर्वाचन पर बधाई देते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेखर गुप्ता ने कहा कि याज्ञवल्क्य शुक्ला को विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलना गढ़वा के कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष एवं खुशी का विषय है। श्री शुक्ला ने अपने मेहनत और समर्पण के बल पर गढ़वा जिले से निकलकर इतना बड़ा स्थान प्राप्त किया है यह वर्तमान एव भविष्य में कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देगा। बधाई देने वाले में अंकित गुप्ता अखिलेश पटेल सचिन पांडे मनीष मोर्य विवेक कुमार सहित कई कार्यकर्ताओ के नाम शामिल है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating