1 0
Read Time:4 Minute, 58 Second

रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट


खेलों झारखंड कार्यक्रम के तहत रंका प्रखण्ड संसाधन केंद्र के 35 प्रतियोगिताओं में प्रखण्ड स्तरीय खिलाड़ियों का चयन किया गया ।बालक वर्ग 9-12 के फूटबाल प्रतियोगिता में संत जोसेफ उच्च विद्यालय विश्रामपुर जबकि बालिका वर्ग में स्त्रोन्त उच्च विद्यालय 10+2 के छात्र छात्राओं का चयन किया गया है। ।कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग 6-8 में राजकीय मध्य विद्यालय दौनादाग ,जबकि 9-12 बालक वर्ग में राजकीयकृत उच्च विद्यालय के छात्रों ने अपने स्थान बना पाने में कामयाब रहें हैं ।वहीं बालिका 6-8 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौरगाडा तथा 9-12 वर्ग में बान्दु चुतरू 10+2 की टीम का चयन हुआ है । 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में अस्पा कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुटिया जबकि 9 से 12 वर्ग में बालिका में दुर्गावती कुमारी स्त्रोंन्त उच्च विद्यालय बान्दु चुतरू का चयन हुआ है। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में चांद रजा राजकीयकृत उच्च विद्यालय रंका बालिका वर्ग में पूजा कुमारी वहीं पर 800 मीटर के बालक वर्ग के दौड़ में बजरंगी कुमार तथा बालिका वर्ग में पुष्पा कुमारी बान्दु चुतरू का चयन किया गया है। 6 से 8 बालक पर के 100 मीटर में अखिलेश सिंह संत जोसेफ विद्यालय जबकि बालिका वर्ग में अस्पा कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुटिया का चयन किया गया है। लॉन्ग जंप में रूपा कुमारी मध्य विद्यालय सेवाड़ीह बालक वर्ग में अशोक सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुवानी ;हाई जंप में बालिका वर्ग में रिमझिम राजकीय कन्या मध्य विद्यालय रंका तथा रमेश सिंह नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का चयन किया गया है। 800 मीटर दौड में बालक वर्ग के अखिलेश बाखला तथा बालिका वर्ग में सबीना कुजुर संत जोसेफ उच्च विद्यालय बिश्रामपुर का चयन किया गया है। वहीं पर बाल अकबर के 9 से 12 वर्ग के रोहित प्रसाद संत जोसेफ उच्च विद्यालय बिश्रामपुर तथा बालिका वर्ग 9 से 12 में आशा मांझी का चयन हुआ है। 1500 मीटर रिले रेस में नितेश मींज संत जोसेप उच्च विद्यालय बिश्रामपुर रीता कुमारी बान्दु -चुतरू का चयन किया गया है ।
प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड के इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने वाले उपरोक्त सभी प्रतिभागियों को गढ़वा जिला मुख्यालय में आयोजित 25 26 नवंबर के खेलो झारखंड कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने निर्देशित किया है ।सभी विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर मेडल तथा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम तथा थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, संकुल साधन सेवी संजय प्रसाद, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, चंद्रमौली तिवारी, महबूब आलम अंसारी, परवेज खान, चंद किशोर सिंह, शिवकुमार राम, शाह आलम अंसारी, इकरामुद्दीन अंसारी, मुमताज अंसारी, आरती कुमारी ठाकुर ,रीता कुमारी, सविता सिंह, कुमारी छाया रानी हिमांशु, प्रताप कुमार पांडेय, श्यामदेव देवार,धीरज कुमार सिंह नीरज कुमार सतेन्द्र यादव शमशाद आलम सहित गणमान्य लोगों ने पुरस्कार का वितरण किया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *