भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सह श्री राम दल चिरौंजीया के अध्यक्ष मनिष गुप्ता ने अपने जन्म दिन के अवसर पर 50 गरीब परिवारों के बीच कंबल का किया वितरण।

खुशियों के पल का लोग कई प्रकार से आनंद उठाते हैं। कोई सेवा के कार्य तो कोई अपनों के साथ मिल बैठ कर किसी ना किसी रूप से आनंदित होने वाले कार्य कर खुशी बांटता है।भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता,सह श्री राम दल चिरौंजीया के अध्यक्ष मनिष गुप्ता अपने जन्म दिन के अवसर पर अपने दोस्तों गण के साथ 50 गरीब परिवारों को ठंड के प्रकोप से बचाव के लिए कम्बल वितरण करके जन्म दिन मनाया। गरीब परिवारों को कम्बल वितरण करते हुए भाजपा युवा नेता ने भावविभोर होकर कहा कि ईश्वर ने मानव जीवन परोपकार कार्य हेतु पिछले जन्म के पुण्य कार्य के प्रतिफल में दिया है। हमें किसी ना किसी खुशी के अवसर पर गरीब और असहाय लोगों की सेवा कर अपने खुशी को व्यक्त करना चाहिए।मानवी संवेदना को प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में धारण कर ले तो सम्पूर्ण जगत खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकता है
अभिषेक तिवारी ने बताया कि ठंड की दस्तक शुरू हो गयी है। गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। लेकिन कहते हैं न कि ईश्वर इस धरती पर किसी न किसी को निमित्त बनाकर जरूरतमंदों का ख्याल रखते हैं। 200 कंबल खरीदा गया है जो जरूरतमंद लोगों को घर-घर जाकर कंबल दिया जाएगा इस अवसर पर युवा समाजसेवी अभिषेक कुमार तिवारी जी चिरौंजीया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य धनंजय पासवान जी सत्येंद्र गुप्ता जी विकी गुप्ता जी राहुल ठाकुर प्रदीप मेहता और बहुत सारे लोग उपस्थित थे।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating