मुखिया अनीता देवी ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर को आवेदन देकर पुल निर्माण की किया मांग।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना
सिलीदाग पंचायत के मुखिया अनीता देवी ने मंगरा गांव के बिवाटीकर स्थित दो मुहाना नदी पर पुल निर्माण की मांग पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर को आवेदन देकर किया है। मुखिया द्वारा मंत्री को दिये गए आवेदन में कहा गया है कि सिलीदाग पंचायत के मंगरा गांव में आदिवासी व अनुसूचित जाति सहित अन्य जाति के लगभग 12 सौ की आबादी है। इस गांव के लोगों को गाय व बकरी चराने एवं खेती बाड़ी करने जाने के साथ अन्य कार्यों के लिए दोमुहाना नदी को पार करना पड़ता है। जिसके कारण लोगों को कई तरह के समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सबसे अधिक समस्या बरसात के दिनों में होता है। जब नदी में पानी का बहाव बढ़ जाता है, तो ग्रामीण जान जोखिम में डालकर किसी प्रकार नदी को पार करते हैं। आवेदन में मुखिया ने कहा है कि लोगों द्वारा पुल निर्माण की मांग पूर्व में विधायक व जनप्रतिनिधि से किया गया था। लेकिन किसी के द्वारा कारवाई न कर केवल आश्वासन ही मिला। मुखिया ने इस चिरपरिचित मांग को पुरा करने की मांग मंत्री मिथलेश ठाकुर से किया है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating