जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने बालिका उच्च विद्यालय का किया निरीक्षण।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना -जिप अध्यक्ष शान्ति देवी के द्वारा बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बालिका उच्च विद्यालय रमना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वे शिक्षक/ शिक्षिकाओं व छात्राओं से बात की तथा सभी कमरे , शिक्षक सदन , पुस्तकालय , शौचालय आदि का निरीक्षण कर समस्याओं से अवगत हुईं।
प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पांडेय ने अध्यक्ष को बताया कि 19 नवम्बर 1992 ई को स्थापित यह विद्यालय जैक बोर्ड रांची से द्वारा स्थापना अनुमति प्राप्त लेकिन गैर अनुदानित है। मामूली शिक्षण शुल्क के सहारे विद्यालय संचालित है। विद्यालय का अपना भूमि , भवन , उपस्कर , पुस्तकालय आदि सभी संसाधन उपलब्ध है। जिला शिक्षा पदाधिकारी का प्रतिवेदन भी जैक बोर्ड को प्राप्त है। बावजूद प्रखंड का एकलौता बालिका उच्च विद्यालय स्थायी प्रस्वीकृति से वंचित है। छात्राओं को छात्रवृत्ति दिलाने , शेष चाहरदीवारी का निर्माण कराने , निर्माणाधीन शौचालय कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने तथा विद्यालय को सरकारी अनुदान दिलाने की मांग प्रभारी के द्वारा जिप अध्यक्ष से की गई।जवाब में जिप अध्यक्ष ने कहा कि वे विद्यालय की सभी समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास करेंगी। निरीक्षण के दौरान जिप अध्यक्ष विद्यालय के पठन पाठन व विधि व्यवस्था से संतुष्ट होते हुए छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की बात कही।
मौके पर सहायक प्रभारी प्रधानाध्यापक चतुर्गुण महतो , पूर्व प्रभारी लक्ष्मी साहू , वृन्दा कुमारी , धर्मदेव उरांव , प्रियंका कुमारी , पूजा कुमारी ,मोतीचंद राम , रामजी राम , चम्पा देवी व छात्राएं उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating