श्री कृष्ण गोशाला समिति के सदस्यों ने उपायुक्त से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा।
नवनीत कुमार की रिपोर्ट
श्री कृष्ण गोशाला समिति के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल एवं अन्य गौ भक्त गढ़वा उपायुक्त से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा
जिसमें लिखा गया है कि प्रारंभ से अभी तक श्री कृष्ण गौशाला समिति एवं नगर परिषद गढवा द्वारा जो सहमति लिखीत रुप में बनी थी जिसे आज तक नगर परिषद द्वारा कार्यान्वित नहीं किया गया उस पर अमल हो और
सभी बकाया राशि श्री कृष्ण गौशाला समिति को चुकता किया जाए।और श्री कृष्ण गौशाला की भूमि ( बस स्टैंड परिसर ) मे किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं किया जाए। किसी भी निर्माण से पूर्व गौशाला समिति से सहमति ली जाए।
इसपर उपायुक्त ने हमलोगों को आश्वासन दिया कि मैं अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर वस्तुस्थिति की पूरी तरह जांच करायेंगे इसके बाद ही आगे का काम होगा। उपायुक्त को जो मांग पत्र सौंपा गया है उसके साथ पदेन अध्यक्ष के नाते अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा 2011 में नगर पंचायत को पैसा चुकता करने का पत्र की कापी, 2015 मे हुए सहमति पत्र की कापी एवं बस स्टैंड परिसर के सभी प्लौटों का गौशाला समिति द्वारा कटवाया गया आनलाईन रसीद की कापी संलग्न किया हुआ है।
उपायुक्त से मिलने वालों में गौशाला समिति के सदस्य सह पूर्व विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, श्री कृष्ण गौशाला समिति के सचिव रमेश कुमार दीपक, सदस्य धर्म नाथ झा , रामजी पासवान , बिनोद तिवारी, उमेश कश्यप, कौशल कान्त कुमार, रिंकु तिवारी आदि काफी संख्या में लोग शामिल थे।
श्री कृष्ण गौशाला समिति के सभी सदस्यों का एक आमसभा श्री राम लला मंदिर परिसर, स्टेशन रोड, गढवा मे रविवार 04/12/2022 को करेंगी , जिसमें
इस मुद्दे पर चर्चा होगी और उसमें किसी बड़े आंदोलन की रुप रेखा तैयार की जा सकती है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating