गढ़वा दृष्टि न्यूज़ का असर, अवैध शराब भट्टी को खरौंधी पुलिस ने किया ध्वस्त।

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी( गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम चौरिया के लोगों द्वारा दिनांक 8 /12 /2022 को लिखित आवेदन थाना में दिया गया था जिसमें चौरिया के छः नामित लोगों पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाया गया था, साथ ही साथ अवैध शराब कारोबारियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग ग्रामीण जनता एवं पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्य के लिखित हस्ताक्षर के द्वारा दिया गया था ।
आवेदन के आलोक में तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी अभय कुमार ने शनिवार को अपने पुलिस दल बल के साथ सुबह करीब 9:00 बजे दिन में ग्राम चौरियां में पहुंचकर जांच किया, तो सभी अवैध कारोबारियों के पास शराब बनाने वाले सामग्री पाया गया तथा उन सभी सामग्रियों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस के भनक लगते ही सभी शराब संचलक फरार हो गए।
थाना प्रभारी अगल-बगल के लोगों से बताया कि आज के बाद ऐसी हरकत करते पकड़े गए तो कारोबारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा सभी पड़ोसी लोगों को इसकी सूचना देने एवं इस कार्य को करने में सहयोग की अपील की।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating