उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह एवं जिला कल्याण पदाधिकारी निलेश कुमार मुरमू द्वारा जनता दरबार का किया गया आयोजन।
उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह एवं जिला कल्याण पदाधिकारी निलेश कुमार मुरमू द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी सुनी एवं उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। आज जनता दरबार मे राशन कार्ड, जमीन विवाद, बिजली बिल से संबंधित समस्या, पेंशन, पोषाहार, अतिक्रमण, धोखाधड़ी, राशन वितरण में अनियमितता, आवास, सड़क निर्माण, बकाया भुगतान आदि अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों का बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु निदेशित किया गया। मेराल से आये मुख्तार अंसारी ने आवास की मांग की जबकि गढ़वा जिले के मध्या से कमलेश राम ने फर्जी तरीके से आवास के तहत मिलने वाली राशि को दूसरे के खाते में भेजने की शिकायत की। मेराल प्रखंड के संग बढ़िया निवासी शिवनाथ राम ने विवादित भूमि पर आवास बनाने से रोकने हेतु अनुरोध किया है। सभी के मामले का जांच करते हुए निष्पादन हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। मंझिआव प्रखंड में कार्यरत झाड़ूकस संजय राम ने पिछले 12 माह से पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत की है एवं भुगतान कराने का आग्रह किया है। गढ़वा प्रखंड के सोह निवासी कामेश्वर राम ने वृद्धावस्था पेंशन बंद हो जाने की शिकायत की है एवं रमुना प्रखंड के करणपुरा निवासी सिमित्री देवी ने वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने हेतु आवेदन दिया है। रमुना प्रखंड के बहियार कला निवासी सुषमा देवी, ममता देवी, रेखा देवी, अशोक राम, शीला देवी आदि ने ग्रीन राशन कार्ड पर राशन नहीं मिलने की शिकायत की है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating