1 0
राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु एम.के.डी.ए.वी. के प्रियांशु दुबे का हुआ चयन। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 10 Second

डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक मीट 2022 का आयोजन पलामू खेल एसोसिएशन द्वारा मेदिनीनगर के जी.एल.ए कॉलेज के मैदान में आयोजित किया गया। इसमें एम. के.डी. ए. वी पब्लिक स्कूल मेदनीनगर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्र प्रियांशु दुबे ने ऊंची कूद में प्रथम पुरस्कार स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया । प्रियांशु दुबे का चयन पटना में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु किया गया है। संजीत ने 600 मीटर, आयुष ने 60 मीटर एवं अभिनव ने 80 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
16 दिसंबर को विद्यालय की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में इन छात्रों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. एन. खान ने सम्मानित किया इस अवसर पर प्राचार्य जी ने कहा कि हमारे विद्यालय में पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाता है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है एवं बच्चे बहुमुखी प्रतिभा संपन्न होकर देश एवं समाज की सेवा के लिए तैयार होते हैं। उन्होंने छात्रों को उनकी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामना दी तथा खेल शिक्षक डॉ राजेंद्र कुमार राणा एवं अन्य खेल शिक्षकों को भी धन्यवाद कहा। इस अवसर पर खेल शिक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा, विक्रम राय एवं श्रीमती काजोल भी उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress