1 1
महिला ने देवर के साथ मिलकर किया पति की हत्या, बेटी ने बताया कातिल मां की पूरी कहानी - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 32 Second

गुमला जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने चचेरे देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। बताया गया कि पति दोनों के बीच प्यार में रोड़ा बन रहा था। इधर माँ और चाचा के बीच अवैध संबंध की पूरी कहानी बेटी ने पुलिस के सामने बयां कर पोल खोल दी।

शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। पति 45 वर्षीय राखु मुंडा की हत्या के आरोप में पत्नी श्रीमती मुंडाइन व चचेरा भाई जट्टू मुंडा को हिरासत में लिया गया है। वहीं आरोपी के निशानदेही पर मृतक का शव कादोझरिया जंगल में दो पत्थरों के बीच से बरामद किया गया है। घटना के बावत बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी माँ श्रीमती मुंडाइन का लगभग 3 वर्षों से उसके चचेरे चाचा 40 वर्षीय जट्टू मुंडा के साथ अवैध संबंध था।

मृतक की बेटी ने बताया कि पिता को इसकी भनक लग गई थी, जिसके कारण दोनो के बीच विवाद हो गया था। मंगलवार को माँ बाजार जाने की बात कहकर घर से बाहर निकली थी। इसके बाद दोनों ने बाजार में ही मिलकर पिता की हत्या करने की योजना बनाई।

बताया जा रहा है कि तय योजना के तहत गुरुवार को महिला अपने पति को लकड़ी काटने के बहाने अपने साथ जंगल की ओर ले गई। जहां पहले से ही उसका कथित प्रेमी मौजूद था। इसके बाद दोनो ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या का साक्ष्य छिपाने की नीयत से दोनों शव को घसीटकर कादो झरिया जंगल ले गए। बताया जाता है कि जब बेटी ने माँ से पिता के बारे में पूछा तो वह टालमटोल जवाब देने लगी।

इसके बाद माँ ने बेटी के सामने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव बरामद कर लिया गया। आरोपी प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress