थाना प्रभारी ने छात्राओं के बीच महिला व बच्चों के उपर हो रहे हिंसा के विरुद्ध चलाया जागरूकता अभियान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-लैंगिक भेदभाव,महिला व बच्चो के साथ किए जाने वाले हिंसा के विरुद्ध गुरुवार को रमना थाना पुलिस ने कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के छात्राओं के बीच जागरुगता अभियान चलाया।मौके पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध होने वाली हिंसा के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।तभी सशक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि महिलाव बच्चों के खिलाफ हिंसा केवल मारपीट को ही नहीं कहते, बल्कि किसी भी प्रकार के महिला हिंसा, भ्रूण हत्या, शिक्षा से वंचित रखना, बेटा पैदा करने के लिए अनुचित दबाव डालना,बेटा-बेटा मे फर्क समझना,आर्थिक, मनोवैज्ञानिक, दहेज आदि समस्याओं को भी हिंसा ही माना गया है। उन्होंने ने छात्राओं को महिला व बच्चों के उपर हो रहे हिंसा के विरुद्ध जागरूक होने तथा दुसरों को भी जागरुक करने का अपील किया।साथ ही किसी भी महिला व बच्चों के साथ हिंसा होने पर तत्काल पुलिस से सहयोग लेने की बात कही। इस अवसर पर वार्डेन सीमा गुप्ता,शिक्षिका आरती कुमारी,सुषमा कुमारी, सबिता कुमारी, रितु कुमारी, ममता कुमारी, गीता कुमारी,सफतक आरा व सभी छात्राए मौजूद थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating